अगर आप कम जोखिम के साथ Large Cap Stocks में ट्रेडिंग करना चाहते हैं, तो यह स्ट्रेटेजी आपके लिए उपयोगी हो सकती है। इस रणनीति का उद्देश्य केवल मजबूत और मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में निवेश करना है।

Step 1: केवल मजबूत कंपनियों का चयन करें
सबसे पहले ऐसी कंपनियों की सूची बनाएं जिनका पिछले 12 महीनों (Trailing 12 Months) का Net Profit ₹5,000 करोड़ या उससे अधिक हो। इससे कमजोर और अत्यधिक वैल्यूएशन वाली कई कंपनियां अपने आप बाहर हो जाती हैं।
इस प्रकार की कंपनियों को खोजने के लिए Screener.in पर जाएं और Net Profit > 5000 का फ़िल्टर लगाकर Run Query करें। इसके बाद पिछले 12 महीनों (TTM) में ₹5,000 करोड़ से अधिक Net Profit कमाने वाली सभी कंपनियों की सूची आपके सामने आ जाएगी।
Net Profit > 5000
Step 2: कंपनियों को दो भागों में बांटें
चुनी गई कंपनियों को दो कैटेगरी में विभाजित करें।
- PSU (सरकारी) कंपनियां
- Private (Non-PSU) कंपनियां
Step 3: Private Companies में Buy Rule
Private Companies में तभी खरीदारी करें जब शेयर अपने Highest Ever Closing Price से 20% नीचे आ जाए।
ध्यान रखें कि Highest Ever Closing Price देखनी है, केवल Highest Price नहीं।
Step 4: PSU Companies में Buy Rule
PSU कंपनियों में खरीदारी का नियम अलग है।
इनमें तभी Buy करें जब शेयर अपने Highest Ever Closing Price से 30% नीचे आ जाए।
Step 5: Sell Rule
चाहे शेयर Private Company का हो या PSU का, दोनों में एक ही नियम लागू होगा।
- Buy Price से 20% Profit मिलते ही शेयर बेच दें।
- अधिक रिटर्न की लालच में लक्ष्य न बदलें।
Step 6: Portfolio Management
- किसी एक शेयर में कुल पूंजी का 5% से अधिक निवेश न करें।
- पोर्टफोलियो को अच्छी तरह Diversify रखें।
- यदि पर्याप्त Buy Opportunity न मिले तो पैसा Cash में रखें और नई Opportunity का इंतजार करें।
Step 7: Profit Booking के बाद क्या करें?
यदि किसी शेयर में Profit Book हो जाता है, तो सबसे पहले नई Buy Opportunity खोजें।
अगर नई Opportunity उपलब्ध नहीं है, तो उसी पोर्टफोलियो के उन शेयरों में निवेश बढ़ाएं जो अभी भी Buy Range में हैं और जिनमें आपका निवेश 5% से कम है।
पूरी Strategy एक नजर में
| Rule | Private Company | PSU Company |
|---|---|---|
| Stock Selection | Net Profit ₹5,000 करोड़+ | Net Profit ₹5,000 करोड़+ |
| Buy Level | Highest Ever Closing से 20% नीचे | Highest Ever Closing से 30% नीचे |
| Sell Level | Buy Price से 20% Profit | Buy Price से 20% Profit |
| Maximum Allocation | 5% प्रति शेयर | 5% प्रति शेयर |
निष्कर्ष
यह रणनीति केवल मजबूत और लाभदायक कंपनियों पर आधारित है। इसमें Buy और Sell के स्पष्ट नियम हैं, जिससे भावनाओं के बजाय तय नियमों के अनुसार निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि, किसी भी निवेश से पहले कंपनी के Fundamentals और अपने जोखिम लेने की क्षमता का मूल्यांकन अवश्य करें।
for stock analysis go to https://www.screener.in/
अच्छी कंपनी कैसे चुनें? Platinum, Diamond और Gold Companies Framework से समझें सफल निवेश का राज https://stocksbaniya.com/acchi-company-kaise-chune/
