CAMS (Computer Age Management Services Ltd)

Businees Analysis

Computer Age Management Services Ltd खुद Mutual Fund नहीं बेचती।

यह एक RTA (Registrar & Transfer Agent) है।

मतलब अगर तुम SBI Mutual Fund, HDFC Mutual Fund या Nippon India Mutual Fund में निवेश करते हो तो तुम्हारा रिकॉर्ड, SIP, KYC, Statement, Redemption आदि का पूरा बैकएंड CAMS संभालती है।

यानी… AMC = दुकान
CAMS = दुकान का पूरा कंप्यूटर सिस्टम और रिकॉर्ड रखने वाला।

जितने ज्यादा लोग Mutual Fund में निवेश करेंगे, उतना CAMS का बिजनेस बढ़ेगा।

1. Mutual Fund बिजनेस

CAMS का Market Share = लगभग 68%

मतलब – अगर भारत में 100 रुपये Mutual Fund में निवेश हो रहे हैं, तो लगभग 68 रुपये वाले Mutual Fund का रिकॉर्ड CAMS संभाल रही है। यानी यह अपने सेक्टर की लीडर है।

AUM (Assets Under Management) –

पहले ₹52 लाख करोड़

फिर ₹55 लाख करोड़ हो गया।

मतलब लोगों का Mutual Fund में पैसा लगातार बढ़ रहा है। जितना AUM बढ़ेगा, उतनी CAMS की कमाई भी धीरे-धीरे बढ़ेगी।

SIP Collection 21% बढ़ी

SIP का मतलब – हर महीने निवेश।

यदि SIP बढ़ रही है तो इसका मतलब

  • नए निवेशक आ रहे हैं।
  • पुराने निवेशक निवेश जारी रख रहे हैं।

यह बहुत अच्छा संकेत है।

Live SIP Market Share – 63.4%

मतलब भारत की लगभग 63% SIP CAMS के सिस्टम से चल रही हैं। यह बहुत बड़ी बात है।

New AMC Clients

2025 में

  • Angel One
  • Jio BlackRock
  • Choice
  • Unify

जैसी नई कंपनियाँ जुड़ीं। मतलब भविष्य में इनसे भी CAMS की कमाई होगी।

SIF (Special Investment Fund) –

एक नया Mutual Fund Product आया है। पहला SIF SBI के साथ लॉन्च हुआ।

उसमें ₹1000 करोड़ आ गए। यदि भविष्य में और SIF लॉन्च होंगे तो CAMS को भी उनसे Revenue मिलेगा।

Price Reduction खत्म –

पहले SBI ने CAMS की फीस कम कर दी थी। उसका असर अब पूरा खत्म हो गया। अब Management कह रही है कि अगले लगभग 18 महीने तक कोई बड़ा Price Cut होने की संभावना नहीं है।

मतलब कमाई Stable रहेगी।

2. Non Mutual Fund Business –

पहले CAMS केवल Mutual Fund पर निर्भर थी। अब धीरे-धीरे नए बिजनेस बना रही है। अभी Total Revenue का लगभग 14.4% यहीं से आता है। Management चाहती है कि यह 20% तक पहुंचे। यह अच्छी बात है क्योंकि Diversification हो रहा है।

CAMS KRA –

KRA = KYC Registration Agency

जब भी कोई नया निवेशक KYC करवाता है तो CAMS यह काम भी करती है। लगभग 2 करोड़ PAN इनके सिस्टम में हैं। अब NSE का KRA बिजनेस भी खरीद रही है।

इससे 13-14 लाख नए PAN जुड़ जाएंगे। मतलब ग्राहक और बढ़ेंगे।

AIF / PMS –

ये High Net Worth Investors के लिए Investment Products होते हैं। यह बिजनेस इस तिमाही में अब तक का सबसे अच्छा रहा। AUA लगभग ₹3 लाख करोड़ तक पहुंच गया।

CAMS Pay –

UPI Payment Business 26% बढ़ गया। मतलब यह नया बिजनेस भी तेजी से बढ़ रहा है।

BIMA Central –

Insurance Records रखने का प्लेटफॉर्म। 12 लाख Users हो चुके हैं। Transaction भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

GIFT City –

GIFT City में भी CAMS काम कर रही है। 30+ Clients हो चुके हैं। अब यह बिजनेस घाटे में नहीं है। यानी Break Even पर आ गया।

US Clients –

Algo360 Analytics Product के लिए अमेरिका के 2 नए ग्राहक मिले। मतलब धीरे-धीरे International Presence भी बढ़ रही है।

AI Strategy –

कंपनी अब AI का इस्तेमाल करेगी।

उद्देश्य

  • कर्मचारियों की Productivity बढ़ाना
  • Cost कम करना
  • नए AI Products बनाना

यानी भविष्य की तैयारी।

Overall क्या समझ आया? –

Positive Points ✅

✔ भारत में सबसे बड़ा Mutual Fund RTA

✔ 68% Market Share

✔ SIP लगातार बढ़ रही है

✔ AUM बढ़ रहा है

✔ नए AMC जुड़ रहे हैं

✔ Non MF Business तेजी से बढ़ रहा है

✔ AI पर काम शुरू

✔ GIFT City में Expansion

✔ Pricing Pressure खत्म

Risk ⚠️

❌ यदि Mutual Fund Industry की Growth धीमी हुई तो असर CAMS पर भी पड़ेगा।

❌ Revenue का बड़ा हिस्सा अभी भी Mutual Fund बिजनेस से आता है।

❌ अगर भविष्य में बड़ी AMCs किसी दूसरे RTA के पास चली गईं तो Revenue पर असर पड़ सकता है।

निवेशक के नजरिए से निष्कर्ष

अगर भारत में अगले 10–20 वर्षों तक Mutual Fund उद्योग बढ़ता रहता है (जो अभी की स्थिति में संभव लगता है), तो CAMS उन कंपनियों में से है जो “भारत में बढ़ते निवेश” की थीम से सीधे फायदा उठा सकती है। इसकी मजबूत मार्केट लीडरशिप, बढ़ती SIP, नए क्लाइंट और Non-MF बिजनेस का विस्तार लंबे समय के लिए सकारात्मक संकेत हैं। हालांकि, निवेश से पहले कंपनी का Valuation (PE), Profit Growth, Cash Flow, Competition और Management Quality भी जरूर देखनी चाहिए, सिर्फ बिजनेस की गुणवत्ता के आधार पर निर्णय नहीं लेना चाहिए।

Scroll to Top