
1. कंपनी करती क्या है?
IRFC का मुख्य काम है:
- मार्केट से कम ब्याज पर पैसा उधार लेना।
- उस पैसे से Indian Railways के लिए ट्रेन, इंजन, कोच, रेलवे लाइन आदि फाइनेंस करना।
- फिर Railway से कई वर्षों तक ब्याज सहित पैसा वापस लेना।
यानी यह खुद ट्रेन नहीं बनाती। यह Finance Company (NBFC) है।
2. Business Model
IRFC
↓
Market से पैसा Borrow
↓
Indian Railways को देता है
↓
Railways 30 साल तक Lease Payment करती है
↓
IRFC Profit कमाती है
इसलिए इसका बिजनेस काफी Stable है।
3. सबसे बड़ी ताकत
Government Support –
IRFC की सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह भारत सरकार के स्वामित्व वाली Navratna PSU कंपनी है, जिसमें 86% से अधिक हिस्सेदारी (Government Ownership) सरकार के पास है। यह Ministry of Railways के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करती है। इसी कारण कंपनी को सरकार का मजबूत समर्थन प्राप्त होता है, जिससे इसकी विश्वसनीयता बहुत अधिक है और निवेशकों का भरोसा भी मजबूत रहता है। यही वजह है कि IRFC को देश की सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद वित्तीय कंपनियों में से एक माना जाता है।
4. Revenue कहाँ से आता है?
मुख्यतः दो जगह से-
(A) Leasing – Railways को Assets Lease करना
जैसे
- Coach
- Engine
- Wagon
- Railway Projects
यहीं से सबसे ज्यादा Revenue आता है।
(B) Lending – अब कंपनी दूसरे Government Projects को भी Loan दे रही है
जैसे
- NTPC
- Renewable Energy
- Rail Vikas Nigam
- Metro Projects
- Logistics
यानी अब Diversification हो रहा है।
5. AUM (Assets Under Management)
FY26 – ₹4.84 लाख करोड़
FY25 – ₹4.60 लाख करोड़
Growth लगभग – 5%
इतना बड़ा Loan Book होना इसकी Scale दिखाता है।
6. Borrowing – IRFC पैसे कहाँ से लाती है?
- Bonds
- Bank Loans
- ECB (External Commercial Borrowing (एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग))
- Commercial Papers
FY26 Borrowing – ₹4.36 लाख करोड़
लेकिन क्योंकि Government Guarantee जैसी मजबूत साख है, इसलिए इसे कम ब्याज पर पैसा मिल जाता है।
7. NIM (Net Interest Margin) –
FY25 – 1.42%
FY26 – 1.50%
Target FY27 – 1.65%
NBFC के लिए यह बहुत बड़ा Margin नहीं है। लेकिन Risk भी बहुत कम है।
8. Asset Quality –
सबसे बड़ी बात –Zero NPA History
मतलब किसी Loan का पैसा फंसा नहीं। क्यों? – क्योंकि ज्यादातर पैसा Government Entities को दिया जाता है।
9. Risk – सबसे बड़ा Risk
Single Customer Risk
93% AUM Ministry of Railways से जुड़ा हुआ है। अगर Railway Borrowing कम कर दे तो Growth Slow हो सकती है।
10. लेकिन कंपनी ने क्या किया? –
Diversification शुरू कर दिया अब पैसा दे रही है
- Renewable Energy
- Ports
- Warehousing
- Mining
- Metro
- Logistics Parks
- Transmission
यह भविष्य के लिए अच्छा कदम है।
11. Profitability
ROE – लगभग 13%
ROA – लगभग 1.4%
यह High Growth Company नहीं है। यह Stable Earnings Company है।
12. Future Growth –
Management Guidance
Revenue Growth
10%+
NIM
1.65%
यानि अगले कुछ वर्षों में Moderate Growth की उम्मीद है।
13. सबसे बड़ा Advantage
Interest Rate Risk
Government (MoR) पर Pass On
Currency Risk
Government पर Pass On
Default Risk
लगभग Zero
इसलिए इसका Business काफी सुरक्षित माना जाता है।
14. सबसे बड़ी कमजोरी
- Government Policies पर Dependence
- Low Margin Business
- High Growth Tech Company जैसी Growth नहीं मिलेगी
- PSU Valuation पर Market Discount दे सकता है
FY26 में Growth Pipeline – कंपनी ने FY26 में:
- ₹72,949 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को Sanction किया।
- लगभग ₹56,251 करोड़ के Competitive/Bilateral Financing Mandates जीते। यह भविष्य के बिजनेस पाइपलाइन का संकेत माना जा सकता है।
FY26 में इसके मुख्य Customers कौन हैं?
IRFC का सबसे बड़ा ग्राहक अभी भी Ministry of Railways और उससे जुड़े संस्थान हैं।
FY26 में इसकी AUM का लगभग 93% हिस्सा MoR (Ministry of Railways) से संबंधित संस्थाओं और परियोजनाओं में है।
मुख्य ग्राहक:
- Indian Railways (सबसे बड़ा ग्राहक)
- Rail Vikas Nigam Limited
- NTPC Limited
- NTPC Renewable Energy Limited
- रेलवे से जुड़े अन्य PSU और इंफ्रास्ट्रक्चर संस्थान
इसके अलावा कंपनी ने MoU और फाइनेंसिंग के माध्यम से इन संस्थाओं के साथ भी विस्तार किया है:
- RITES Limited
- Delhi Metro Rail Corporation
- India Infrastructure Finance Company Limited
- Mumbai Metropolitan Region Development Authority
- Jawaharlal Nehru Port Authority
सबसे महत्वपूर्ण बात
IRFC की Customer Concentration बहुत अधिक है।
- लगभग 93% बिजनेस रेलवे मंत्रालय और उससे जुड़ी संस्थाओं से आता है।
- इसलिए IRFC का भविष्य काफी हद तक सरकार के रेलवे Capex और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश पर निर्भर करता है।
यही कारण है कि हाल के वर्षों में कंपनी Power, Renewable Energy, Metro, Logistics, Ports और अन्य Infrastructure Financing में भी तेजी से Diversify कर रही है, ताकि भविष्य में एक ही ग्राहक पर निर्भरता कम हो सके।
